चित्रकूट। खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक और अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के 38 प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। उर्वरक के 13 नमूने लिए गए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि जिला स्तरीय टीम ने चारों तहसीलों में सघन जांच की। उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर पीओएस मशीन से भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया।
जिन दुकानों पर कमी पाई गई, उनको अभिलेख सही रखने की हिदायत दी गई। सभी विक्रेताओं को रेट बोर्ड लगाने, स्टॉक का प्रदर्शन व केवल पीओएस मशीन के जरिये ही उर्वरक बेचने के लिए निर्देश दिए।