फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : एसआईबी टीम का छापा, सराफा व्यापारियों में हड़कंप, एक प्रतिष्ठित दुकान में तीन घंटे तक जांच कर कई कागजात लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी की दुकान में बुधवार की शाम को एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) लखनऊ व बांदा की टीम ने छापा मारा। लगभग तीन घंटे तक जांच पड़ताल के दौरान टीम ने सोने का स्टाक, रजिस्टर, टैक्स विवरण की जानकारी ली। कई कागजात आदि लेकर टीम बांदा रवाना हो गई है। इस छापेमारी से शहर के अन्य सराफा दुकानों में हड़कंप रहा। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ व बांदा एसआईबी टीम में शामिल डीसी रश्मि, एसी रविंद्र कुमार व सीपीओ सुनील कुमार ने शहर के शंकर बाजार स्थित एक सराफा की दुकान पहुंचे। चित्रकूट के ज्वाइंट कमिश्रर राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने शिकायत के आधार पर छापेमारी की है। इस दुकान को लेकर चोरी के सोने की खरीद फरोख्त, टैक्स की चोरी और बिल आदि न देने की शिकायत थी। दुकानदार से अन्य कागजात लेकर गुरुवार को बांदा कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें