फोटो- 3- जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में भगवान को लगा छप्पन व्यंजन का भोग। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में रामनामी कीर्तन गुरुवार को संपन्न हुआ। गोवर्धन पूजन के साथ भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया। क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों में भी भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डॉ. बीके जैन, ऊषा जैन, डॉ. इलेश जैन, राजेंद्र मिश्रा आदि की मौजूदगी में भजन कीर्तन हुआ। गोवर्धन पूजन के साथ छप्पन तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। कामदनाथ मंदिर में महंत स्वामी रामस्वरूपाचार्य की मौजूदगी में गोवर्धन पूजन व अन्नकूट का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर के संत मदनगोपाल दास आदि मौजूद रहे।