फोटो-4- बैठक में मौजूद साधुसंत व महंत। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कामदगिरि प्रदक्षिणा प्रमुख द्वार श्री चित्रकूट घाम में विरक्त संत मंडल चित्रकूट धाम के संतों और महंतों की बैठक हुई। इसमें गोलोकवासी द्वारिका पीठ एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महराज को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके शंकराचार्य के कार्यों की चर्चा की गई।
इसके बाद भगवान श्री राम की प्रतिज्ञा स्थली सिद्धा पहाड़ पर चर्चा की गई। यह वही स्थली है, जहां पर राक्षसों के विनाश के लिए भगवान श्रीराम ने प्रतिज्ञा की थी।
आरोप लगाया कि सरकार इस प्रसिद्ध धर्मस्थली को नष्ट करने का प्रयास कर रही है। विधायक मैहर नरामण त्रिपाठी के सिद्धा पहाड़ बचाओ यात्रा पर भी चर्चा की गई। अपील की कि धार्मिक स्थलों पर खनन रोका जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनगोपाल दास जी महराज ने की।