फोटो-5- बैठक में मौजूद विधायक प्रतिनिधि राजभूषण द्विवेदी व मऊ ब्लाकप्रमुख सुशीला देवी- संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीसी सदस्य और प्रधानों की बैठक हुई। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि कमीशन के चक्कर में कार्यों में गुणवत्ता नहीं रहती है। आरोप लगाया कि 12 प्रतिशत कमीशन मनरेगा में एडवांस में एनआरपी के यहां जमा कराया जाता है। भूसा में सचिव 10 प्रतिशत और जेई तीन प्रतिशत लेते हैं।
बैठक में मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि राजभूषण द्विवेदी ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। गांवों में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों का संचालन सही ढंग से कराया जाए। प्रधान सखौंहा राम भरोसे ने आरोप लगाया कि मिड डे मील मेन्यू के मुताबिक नहीं दिया रहा है।
ब्लॉक प्रमुख सुशीला वर्मा ने कहा कि कमीशन मांगने वाले अधिकारी की लिखित शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद पूरा मामला जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। बीडीओ मऊ सुनील कुमार सिंह ने कमीशन की बात को खारिज कर दिया।