फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : अध्यक्ष पद पर तीन व महामंत्री के लिए पांच का नामांकन

विज्ञापन
फोटो-2- कचहरी के सभागार में नामांकन करते अधिवक्तागण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए पांच सहित अन्य पदों पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को नामांकन किया। मतदान 22 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए सत्यहरण यादव, संजय करवरिया और जगतनारायण पांडेय ने किया है। महामंत्री पद पर चंद्रमौलि मिश्र, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी और मानसिंह ने नामांकन किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बिंदा प्रसाद प्रेमी व अशोक कुमार शुक्ल ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनुजा श्रीवास्तव, प्रभात शुक्ल, अशोक कुमार सिंह व विजय प्रकाश सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार शुक्ल, त्रिभुवन नाथ सिंह, प्रकाश मिश्र, शिव कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर अनुराग सिंह ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त सचिव प्रकाशन लक्ष्मण कुशवाहा व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर शमीम हसन ने नामांकन किया।
सदस्य पद पर भी नामांकन भरे गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि 16 दिसंबर को आपत्ति और निस्तरण कार्य होगा। 17 को नाम वापसी होगी। निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव, चुनवाद प्रसाद, हेमराज सिंह, राजनारायण पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें