भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने रगौली के इंटर कालेज में अखंड रामनामी कीर्तन शुरु कराकर खुद भी कीर्?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर उनकी कर्मभूमि चित्रकूट में दो दिवसीय अनुष्ठान वैदिक मंत्रों के साथ प्रमुख मंदिरों व आश्रमों में शुरू हो गया है। मंदाकिनी नदी किनारे स्थित रामघाट रोशनी से नहाया है। सभी मंदिरों की सजावट की गई है। यूपी-एमपी क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों मेें वैदिक अनुष्ठान व मंत्रों के बीच रामायण पाठ की शुरूआत की गई। कामदगिरि प्रमुखद्वार, रामायणी कुटी, भरत मंदिर रामघाट, जानकी महल, पंजाबी आश्रम में रामायण पाठ व कीर्तन शुरू किया गया है। रामघाट स्थित मत्स्यगजेंद्र नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने रगौली इंटर कालेज में अखंड रामनामी कीर्तन शुरू कराया है, जिसमें खुद मजीरा लेकर घंटों तक कीर्तन करते रहे। उनके साथ भाजपा नेता सुनील पटेल व शक्तिप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं शाम होते ही मदाकिनी नदी के तट और मंदिर दीये की रोशनी से जगमगा उठे।