चित्रकूट। शहर के मौलानाओं ने मस्जिदें न खोलने का निर्णय लिया है। शहर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना उबैद अली ने कहा कि अभी कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। सुरक्षा को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद भी 8 जून से मस्जिदों को नहीं खोला गया है।
सभी मौलानाओं में सहमति बनी है कि 30 जून तक मस्जिदों को नहीं खोला जाएगा। सभी लोग घरों से ही इबादत करेंगे। संवाद