मानिकपुर। मानिकपुर केंद्र में धान न खरीदने में सोमवार को किसानों ने धरना देकर विरोध जताया।
किसान महेश पाल, सुशील सिंह, राधे द्विवेदी, सतीश आदि ने बताया कि धान केंद्रों में जमकर मनमानी हो रही है। पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन के तहत खरीद करने के लिए प्रभारियों को टोकन सिस्टम का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी ऐसा नहीं हो रहा है। कहा जा रहा कि धान केंद्र की गोदाम में जगह नहीं है। जिसके कारण ऐसी समस्या आ रही है। मौके पर मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर धरना खत्म कराया।