चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन से शैक्षणिक संस्थान 30 जनवरी तक पूर्णतया बंद रहने व शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश थे। इस संबंध में निर्णय लिया गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थान अब छह फरवरी तक बंद रहेंगे, परंतु ऑनलाइन कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।