मानिकपुर। रेलवे स्टेशन मानिकपुर सतना रूट पर चितहार रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला है। युवक के हाथ व सिर में गंभीर चोट लगी है। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। मझगवा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही आसपास गांवों में शव की पहचान के लिए सूचना दे दी गई है। मृतक के पास कोई अन्य सामग्री नहीं मिली।