चित्रकूट। शहर में दृष्टि बाधित बालिकाओं की शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही दृष्टि संस्था की वेबसाइट केंद्रीय मंत्री ने लांच की है।
दिल्ली से ऑनलाइन इस वेबसाइट का शुभांरभ होने पर दृष्टि बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं व स्टाफ खुश हैं। संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि 15 अक्तूबर 1995 को शुरू हुई। यह संस्था सरकारी व प्राइवेट सहयोग से चल रही है। दृष्टि संस्था को अब देश-विदेश के लोग बेहतर तरीके से जान सकेंगे। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व पूर्व मंत्री विजय गोयल के साथ संस्था के प्रमुख अजय अग्रवाल की मौजूदगी में इस वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इसके बाद ऑनलाइन दृष्टि संस्था की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्र्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान संस्था के पंकज दुबे आदि मौजूद रहे।