फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : ‘राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान को दर्शाता’, राज्यमंत्री के नेतृत्व में पुरानी कोतवाली से निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो- 6- भाजपा की तिरंगा यात्रा में बाइक में बैठे राज्यमंत्री रामकेश निषाद व अन्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुरानी कोतवाली से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिसर में संपन्न हुई। यहां नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

जल शक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति, बलिदान को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सभी भागीदारी करें। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा हो हर मन तिरंगा हो, यही मां भारती के प्रति भक्ति का प्रकटीकरण है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव पर हर घर, हर कार्यालय, हर प्रतिष्ठित संस्थान, हर स्कूल, कॉलेज में तिरंगा फहराएं। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देशप्रेम की भावना जाग्रत होती है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वागत किया। यहां पंकज अग्रवाल, प्रेमलाल वाल्मीकि, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, रंजना उपाध्याय, सुशील द्विवेदी, महेंद्र कोटार्य, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी की
राज्यमंत्री रामकेश निषाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया। बिना हेलमेट लगाए राज्यमंत्री समेत अन्य ट्रैफिक चौराहे से गुजरे। यहां यातायात विभाग की पूरी टीम मौजूद थी, लेकिन किसी ने इन्हें नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें