फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : नांदी संकुल की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
फोटो-8- प्रतियोगिता में लंबी कूद मे प्रतिभाग करता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। पहाड़ी क्षेत्र के लाला भाई इंटर कॉलेज कपना में समापन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक व जूनियर मेें विजेता नांदी संकुल की टीम व उप विजेता संकुल ओरा की टीम रही।
विज्ञापन

मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मेें बालक जूनियर की 100 मीटर की दौड़ में अभिषेक त्रिपाठी प्रथम, ध्रुव सिंह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, अंजली दूसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में विपिन कुमार प्रथम, मोहन लाल दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन खंड विकास अधिकारी मिथलेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में खेल मैदान नहीं है, वहां पर खेल मैदान बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जीतने वाले प्रतिभागी जनपदीय रैली के लिए तैयारी करेंगे। इस मौके पर श्रीकेशन, श्याम सुंदर यादव, राम नारायण साहू, मुन्नी लाल यादव, धर्मराज , कमलेश यादव, जितेंद्र सिंह, अमित पांडेय, कमलेश कुमार, मनोज द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें