फोटो-3- मानिकपुर में डॉट पुल के पास निर्माणाधीन रेल पटरी व पुल का काम देखते सांसद आरके सिंह पटेल। स?
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। कस्बे के रेलवे लाइन में बन रहे अंडरपास का सांसद आर के सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द से जल्द अंडरपास का निर्माण किया जाए, जिससे आम रास्ता बहाल हो सके।
मानिकपुर कस्बे में प्रमुख बाजार में रेलवे लाइन स्थित अंडरपास का निर्माण मई माह से किया जा रहा है। इसके निर्माण होने से वाहनों का आवागमन बंद है। पांच किमी घूमकर कस्बे वासियों को आना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए सांसद ने अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे विभाग के इंजीनियरों से नाराजगी जताई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रहरि, जितेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।