फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : अवैध खनन पकडने के दौरान सुरक्षाकर्मी से विवाद छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ओवरलोडिंग और अवैध रूप से खनिज सामग्री के ढुलान की सूचना पर पहुंचे जिला खनिज अधिकारी और उनकी टीम का ग्रामीणों से विवाद हो गया। हाईवे किनारे उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। नोकझोंक और विवाद में खनिज अधिकारी के सुरक्षा कर्मी का मोबाइल कुछ लोगों ने छीन लिया। किसी तरह मौके से टीम जान बचाकर लौटी।
विज्ञापन

शिवरामपुर भांगा मोड़ के पास गुरुवार की रात को जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह टीम के साथ खनिज सामग्री की अवैध ढुलान और ओवरलोडिंग की सूचना पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एक पेट्रोल पंप के पास ओवरलोड खनिज सामग्री लदे ट्रक को जांच के लिए पकड़ा। उसका ऑनलाइन चालान भी कर दिया। इसी बीच ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
ट्रक को पुलिस थाने भेजने की प्रक्रिया कर रहे थे तभी ट्रक मालिक कुछ लोगों के साथ आ गया और अपशब्द कहने लगा। मामले की सूचना भरतकूप व शिवरामपुर पुलिस को दी गई। गिट्टी लदा ट्रक लेकर सुरक्षाकर्मी पुलिस चौकी की ओर आने लगे तो कुछ दूरी पर ट्रक मालिक कई ग्रामीणों के साथ बीच सड़क पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि ग्रामीणों ने ट्रक व जांच टीम पर पथराव किया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने जिला खनिज अधिकारी की ओर बढ़ रहे ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो विवाद होने लगा।
सुरक्षाकर्मी का मोबाइल छीन लिया। स्थिति खतरनाक देख खनिज विभाग की टीम किसी तरह जान बचाकर भाग आई। शुक्रवार को जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि ट्रक मालिक ने चालान से बचने के लिए यह सब ड्रामा कराया है। मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें