फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : राज्यमंत्री ने रामचरित मानस के दर्शन कर तैयारियों को जाना, आज मनाई जाएगी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती, होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो-2- राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास की लिखित रामचरित मानस की प्रतियों के दर्शन के बाद विजिटर बु? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बुधवार को गोस्वामी तुलसी दास की जन्म स्थली राजापुर पहुंचीं। तुलसीदास की हस्तलिखित रामचरित मानस का दर्शन किया। उन्होंने 4 अगस्त को मनाए जाने वाले तुलसी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर जिले में आई हैं।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर धर्मनगरी चित्रकूट सहित अन्य स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
कस्बे में शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलाकार भजन कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में तुलसीपीठ अमोदवन के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कामदगिरी प्रमुखद्वार के संत मदन गोपाल दास, आदि भाग लेंगे। इसी तरह चित्रकूट तीर्थ स्थल पर रामघाट स्थित तोतामुखी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम होंगे।
इस मौके पर प्रमोद द्विवेदी, शिवपूजन गुप्ता, संतोष गग्र कमलेश मोदवाल,अशोक मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
इनसेट
तुलसी शोध संस्थान में आज से दो दिवसीय भजन संध्या
चित्रकूट। तुलसी शोध संस्थान में चार व पांच अगस्त को व्याख्यान, भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ आचार्य स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य करेंगें। पहले दिन गुरुवार को गायक अमृता अभय मांडके भक्ति गीत, दृष्टि विद्यालय के छात्र तुलसी के पदों की प्रस्तुतियां देंगे। लखनऊ के डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित, डॉ. पवन अग्रवाल तुलसी के राम विषय पर व्याख्यान देंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को गायिका उपम पटेल व साथी कलाकार बघेली गीतों में श्रीराम के भजन सुनाएंगे। इसके साथ ही कैलाश मंडलेकर, गोविंद गुंजन खंडवा व्याख्यान देंगें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें