फोटो-8- घटना के बाद गमगीन खड़े मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत कालूपुर रोड पर सडक़ किनारे खड़े किसान को दूध के टैंकर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
कालूपुर पाही गांव निवासी किसान दयानंद पांडेय (50) पुत्र भागवत पांडेय गुरुवार देर शाम को खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे सड़क पार करने के लिए खड़ा था, इसी बीच तेज रफ्तार से खोह की ओर से आ रहे दूध टैंकर उसे रौंदता हुआ निकल गया। जब तक स्थानीय लोग पहुंचते तबतक टैंकर लेकर चालक भाग चुका था।
गंभीर घायल किसान को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सात भाइयों में छठवें नंबर का था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि टैैंकर की तलाश की जा रही है।