फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : रंगोली के माध्यम से दिया नेत्रदान का संदेश

विज्ञापन
फोटो-11- नेत्रदान जागरूकता के लिए बनी रंगोली को देखते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जानकीकुंड के नेत्र चिकित्सालय में शुरू हुए नेत्र शिविर में रंगोली व चित्रकला के जरिये नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने छह समूह में रंगोली के माध्यम से ‘नेत्रदान महादान’ का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर में शनिवार को एक हजार से अधिक लोगों का पंजीयन किया गया। सदगुरु आई बैंक एंड कार्निया रिसर्च सेंटर की ओर से नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने का कार्यक्रम जारी है।
सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने कहा कि ऐसे जनजागृति कार्यक्रमों से नेत्रदान को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर होंगी। अंधत्व निवारण के अभियान में मदद मिलेगी। इस मौके पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन, डॉ. आलोक सेन व डॉ. गौतम सिंह परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें