फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हर दिन हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान

विज्ञापन
ोटो-5- मऊ के परदवां गांव के पास पहाड़ से सिलका सिंट का ढुलान करने के लिए मौजूद श्रमिक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के ग्राम परदवां के मजरा कनभय पहाड़ पर सिलका सेंट पत्थर के अवैध खनन व ढुलान हो रहा है। ग्राम प्रधान परदवा आनंद द्विवेदी ने एसडीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यह कारोबार अवैध रूप से किया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधान ने पत्र में बताया कि सिलका सेंट की खुदाई का कार्य परदवा के मजरा कनभय पहाड़ी मेें कई दिनों से किया जा रहा है। जिसमें मशीनें लगाकर ब्लासं्िटग कर सिलका सेंट निकाला जाता है। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो जबरन खनन कराने वाला कहता है यह भूमि उसके नाम है। इसका समतलीकरण कराने के लिए वह कार्य कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि सिलका सेंट निकालकर प्रयागराज रोजाना भेजा रहा है।
इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। सरकार के राजस्व का नुकसान बचाया जाए। इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन सिंह ने बताया कि इस पहाड़ में अवैध खनन की अभी सूचना तो नहीं मिली है। जल्द ही यहां छापेमारी कर खनन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें