चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई दिन तक घर में बंधक बनाकर भी रखा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला मुख्यालय से सटे एक गांव की किशोरी ने आरोप लगाया कि 12 नवंबर को रास्ते से उसे दीपक तिवारी नामक युवक मिला। जबरन उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। विरोध के बाद भी दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर तीन दिन तक अपने घर में रखा और दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी दीपक तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को उसे पकड़कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।