फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : जुविनाइल इलेवन व राइटर्स इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
फोटो-10- जिला जेल में मैच के दौरान गेंदबाजी करता गेंदबाज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल परिसर में चल रही प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। जुविनाइल इलेवन व राइटर्स इलेवन ने मैच जीते।
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि जुविनाइल इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
वालेंटियर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय के 46 रनों की मदद से कुल 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जुविनाइल इलेवन की टीम ने डिप्टी जेलर रजनीश सिंह के 28 रनों की मदद से सात ओवर में मैच जीत लिया। बंदी रेहान को तीन विकेट लेने व 33 रन बनाने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दूसरे मैच में राइटर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बंदी लकी के 51रन के सहयोग से कुल 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुविनाइल इलेवन की टीम ने 9 ओवर में 69 रन बनाकर आल आउट हो गई। बंदी उमेश ने तीन विकेट लिए। बंदी लकी मैन आफ द मैच बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें