फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा खुर्द के बच्चों को दी खेलों से सम्बन्धित जानकारी

विज्ञापन
फोटो-8- स्कूल में बच्चों को खेल की बारिकियों को समझाते क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चित्रकूटधाम मंडल विजय कुमार ने सोमवार को सुबह बेसिक विभाग के स्कूलों का खेलों से संबंधित निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा खुर्द में छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश, खेल विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा खेल की बारीकियां भी बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से खेल के विषय में प्रश्न भी पूछे। उन्हें खेलों में आगे कैसे बढ़ाने के लिए किस प्रकार की ट्रेनिंग ले इसकी जानकारी दी। खेल के विषय में जानकारी दिया। खेल गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विजय कुमार ने बताया कि उम्र के आधार पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम उत्तर प्रदेश के हॉस्टलों में कैसे प्रवेश लिया जा सकता है।
स्पोर्ट्स कॉलेज बनारस, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी, आगरा कानपुर आदि मंडलों में ट्रॉयल देकर प्रवेश कर सकते हैं। इस मौके पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज के क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच अख्तर हुसैन, खेल प्रभारी श्यामसुंदर यादव, प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, शुभलेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें