चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जल जीवन मिशन योजना के काम की समीक्षा की। रैपुरा इंटेकवेल निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जाए। सही काम न करने पर दस लाख रुपये तक का जुर्माना लगाएं।
जिलाधिकारी ने सिलौटा में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, एफसीटीसी, इंटकवेल, एमसीडब्ल्यूआर, चांदी बांगर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रैपुरा में इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रैपुरा पाइप लाइन, पावर कनेक्शन आदि की बिंदुवार समीक्षा की।
कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं मैन पावर बढ़ाकर समय से पूरा कराएं। एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरन, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर जीवीपीआर श्रीनिवास राव, टीपीआई अभय नारायण दीक्षित आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।