फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : ‘गोशालाएं सूनीं तो ग्राम पंचायतों का खाता होगा सीज’, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद ने दिए आदेश

विज्ञापन
फोटो-14 - दिशा की बैठक में मौजूद सांसद आरके सिंह पटेल व अन्य । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। सांसद आरके सिंह पटेल ने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि फसलों का नुकसान अन्ना गोवंश से हो रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में गोवंशों को गोशाला में संरक्षित कराएं। डीएम से कहा कि एक सप्ताह के अंदर पशु नहीं रखते हैं तो उन ग्राम पंचायतों का खाता सीज कराया जाए। नस्ल परिवर्तन बधियाकरण का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक अनिल प्रधान ने डीएम से कहा कि ग्राम पंचायतों को समय से गोवंशों के भरण पोषण का भुगतान कराएं। बिजली गिरने, दैवी आपदा के अंतर्गत मृत्यु होती है तो पोस्टमार्टम अवश्य कराएं। मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों की कमेटी बनाकर जांच कराएं। सांसद ने कहा कि चेक डैम निर्माण मरम्मत के कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण हो जाना चाहिए। राजापुर से लालता रोड की सड़क बहुत खराब है उसे ठीक कराएं। कनकोटा से भदेदू, हटवा से हन्ना विनैका वाला मार्ग बहुत खराब है। उसे ठीक कराएं। जो रपटे बह गए हैं उन्हें ठीक कराएं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर में कार्यदायी संस्था से रिकवरी कराई जाए।
बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा रमेश चंद्र पांडेय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, सीडीओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें