चित्रकूट के मऊ में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों के साथ मां की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। आननफानन गांव के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला लेकिन तबतक तीनों की सांसें थम चुकी थी।