फोटो नंबर-11- नत्थू प्रसाद - फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव के पास हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई।
सोमवार की सुबह पहाड़ी कस्बा निवासी होमगार्ड नत्थू (58) ड्यूटी करने बाइक से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय जा रहे थे। उनके भाई बुद्धि विलास ने बताया कि चकौंध गांव के पास जिला मुख्यालय की ओर से राजापुर जा रहे वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीन पुत्र, चार पुत्रियां विवाहित हैं। होमगार्ड की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह प्रधान थीं।
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन गांव गए और अंतिम संस्कार किया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। उनके सीने में गंभीर चोट लगी थी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
----------------
सुधीर अग्रवाल