चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक केंद्रीय विद्यालय कर्वी में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाएं। इसके साथ ही विद्यालय के स्थायी भवन के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विद्यालय भवन की छतों के टपकने, दरवाजे, खिड़कियों के टूटने आदि बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं। पहले बैच के बच्चों से संपर्क रखें। जब भी बच्चे छुट्टी पर आएं तो उन्हें नए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कहें। इस दौरान लैब का निरीक्षण किया। कक्ष निर्माण की जमीन देखी। इस अवसर पर सदर एसडीएम पूजा यादव, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, एएसडीएम राजबहादुर, डीआईओएस बलिराज राम व समिति के सदस्य मौजूद रहे।