फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की मौत दोस्त झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के लूक गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। दोस्त गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लूक गांव में बुधवार की शाम गांव के प्रयागदत्त द्विवेदी का 13 वर्षीय बेटा आकाश द्विवेदी दोस्त प्रदीप (14) पुत्र बबलू के साथ घर के पास खेल रहा था। बारिश होने पर दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से आकाश की मौत हो गई।
प्रदीप गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। घटना से कोहराम मच गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वह दो भाइयों में छोटा था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें