फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :रास्ता के लिए बच्चों ने तहसील में लगाई क्लास, मुख्य सड़क को कुछ लोगों ने काश्तकारी जमीन बता जुतवा दिया

विज्ञापन
फोटो नंबर- 16- मऊ तहसील में सड़क बनवाने की मांग को लेकर बैठे स्कूल के बच्चे व ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ तहसील के चकौर गांव के एक पुरवा में सड़क न होने पर स्कूल के छात्रों ने अनोखा रास्ता अपनाया। शुक्रवार को सभी छात्र तहसील पहुंचे और परिसर में ही क्लास लगाकर बैठ गए। कापी किताब निकालकर पढ़ाई भी की और अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

चकौर ग्राम पंचायत के पुतनिया पुरवा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ सैकड़ों ग्रामीण अपने गांव को जाने वाले रास्ते के लिए मऊ तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्य रोड से उनके गांव को जाने वाली सड़क को कुछ लोगों ने अपनी काश्तकारी जमीन बताकर जुतवा दिया है। अब उनके पास कोई रास्ता नहीं है। बच्चों को भी स्कूल आने जाने में परेशानी है।
ग्रामीण सत्यनारायण ने कहा सड़क न होने के कारण उनके बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं। लगभग दो घंटे तक छात्र तहसील परिसर में स्कूल की ड्रेस में बैठे रहे और पढ़ाई के साथ सड़क की मांग करते रहे। इस मामले में मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने भी मामले की जांच कराकर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें