फोटो-8- जिला जेल परिसर में चल रहे मैच के दौरान टॉस कराते डिप्टी जेलर - संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला जेल परिसर में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। राइटर्स इलेवन और जुविनाइल इलेवन की टीमों ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। 31 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा।
जिला जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि पहले मैच में राइटर्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वालेंटियर्स इलेवन के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन 82 रन पर ही आल आउट हो गए।
राइटर्स के कप्तान बंदी उमेश ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में जुविनाइल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित दस ओवरों में डिप्टी जेलर रजनीश सिंह के 31 व बंदी किशन के 28 रनों की बदौलत कुल 102 रन बनाए। इसके जवाब में सर्किल इलेवन की टीम आखिरी ओवर तक 99 रन ही बना सकी। बंदी किशन ने चार विकेट लिए।