चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी टिकुरा गांव निवासी किसान खेत में बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी होते ही परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान मौत हो गई।
टिकुरा निवासी कमलेश ने बताया कि छोटा भाई महेश (28) गुरुवार की शाम सब्जी के खेत में गया था। देर तक वापस न आने पर खोजते हुए खेत की ओर गए। वहां बेहोशी की दशा में पड़ा देख आनन फानन जिला अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया कि जहर खाने से मौत हुई है। उसे किसी ने जहर खिलाया है। इसकी शिकायत कोतवाली में करेंगे। उसके दो पुत्री और एक पुत्र हैं। पत्नी राजकुमारी रो-रोकर बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।