चित्रकूट/खोही। नवरात्र के चौथे दिन मंदिर और पंडाल मां भगवती के जयकारों से गूंज उठे। तड़के से ही भक्त मंदिर पहुंचे व देवी मां का पूजन किया।
गुरुवार को मां भवानी के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी के दर्शन कराने लिए देवी पंडालों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
शहर के काली देवी, जिले के राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप आदि स्थानों पर बने देवी मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किया। पान, बतासा, सुपारी, नारियल व चुनरी चढ़ाई। मंदिरों के आसपास मेला सा नजरा देखने को मिला। कई स्थानों पर महिलाएं भजन कीर्तन कार्यक्रम करती नजर आयी।
राजापुर मोहल्ले में देबिन टोला मढ़ी माई जालपा, देवी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा यमुना रोड, सोनरहटी, रामलीला रोड देवी पंड़ाल रोशनी से जगमगा रहे है।
संत दिव्यजीवनदास ने बताया कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है। इनका निवास सूर्यलोक में है। इन्हीं का तेज प्रकाश हर दिशाओं में प्रकाशित हो रहा है। उधर दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में देवी पूजन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों की भीड़ एकत्र हो रही है। आकर्षक ढंग से सजे देवी पंडालों को सजाया गया है।