फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : रामघाट मार्ग के डिवाइडर पर अतिक्रमण, फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने किया कब्जा

विज्ञापन
फोटो-4- रामघाट रोड पर बने डिवाइडर पर दुकानदारों का कब्जा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बेड़ी पुलिया से रामघाट जाने वाले प्रमुख मार्ग के बीचोबीच बने डिवाइडर पर टेंट, डीजे व होटल का व्यवसाय करने वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसी रोड किनारे स्थित एक होटल में भाजपा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें केंद्र व प्रदेश स्तर के कई मंत्री आएंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बेड़ी पुलिया से रामघाट तक लगभग पांच किमी टू लेन रोड है। रोड पर बीचोबीच डिवाइडर दो मीटर चौड़ा है। इसका फायदा रोड किनारे टेंट व होटल का व्यवसाय करने वाले उठा रहे हैं। डिवाइडर पर अपना सामान रख लिया है। जगह-जगह अतिक्रमण किए हुए हैं।
क्षेत्र के राजेश वर्मा, सुनील खरे ने बताया कि सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर पर अतिक्रमण के साथ ही फुटपाथ को भी इन दुकानदारों ने घेर रखा है। इसी डिवाडर पर अन्ना मवेशी भी बैठे रहते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों की टीम भेजकर सामान हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें