फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन कलाकार बिखेरेंगे सुर लहरियां

विज्ञापन
फोटो- 7- ग्रामोदय मेले की तैयारियों को लेकर पंडालों में चल रहा सजावट का काम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। भारतरत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर आयोजित चार दिवसीय शरदोत्सव व ग्रामोदय मेले का आज से आगाज होगा। रविवार को एमपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और यूपी व एमपी के कई मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी के भी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दीनदयाल शोधसंस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ व सुरेंद्र पाल ग्रामोदय खेल मैदान में मेले का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, उत्तराखंड सरकार के शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, मप्र सरकार की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, प्रौद्यौगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेजा, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल भी शामिल होंगे।
डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामोदय मेला में केंद्र मंत्रालय व निजी क्षेत्र की कंपनियों की प्रदर्शनी लग रही है। एक जिला एक उत्पाद की भी प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन

नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली में देश के नामचीन कलाकार सुर लहरियां बिखेरेंगे। नौ अक्तूबर को मैथिली ठाकुर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास 11 अक्तूबर को शरदोत्सव में जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें