फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : मूसलाधार बारिश से उफनाए नाले, करीब तीन घंटे रुक-रुक कर तो एक घंटे तेज बारिश हुई, जाम से जूझे नगरवासी, ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोमवार को करीब चार घंटे की बारिश से शहरी क्षेत्र के नाले उफना गए। मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी में भी पानी बढ़ गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कों व गांवों की गलियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को दोपहर बारह बजे से चार बजे तक तो लगातार बारिश हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मिर्जापुर में खोह क्रॉसिंग, लालापुर गांव के पास, भौंरी कस्बे के पास सहित भरतकूप क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया। यही हाल कर्वी पहाड़ी मार्ग में भी देखने को मिला। पहाड़ी कस्बा, बाबूपुर गांव के पास सड़क के ऊपर पानी बहता रहा। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के मिशन तिराहे, चकरेही रोड, कसहाई रोड में भी कई स्थानों पर पानी भर गया। सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलभराव रहा। यही हाल जिले के राजापुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी, शिवरापुर क्षेत्र के गांवों की गलियों में भी देखने को मिला। मानिकपुर क्षेत्र में स्थित बरदहा नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया। मानिकपुर के मारकुंडी डोडो माफी, किहुनिया, मऊ के रामनगर क्षेत्र के नाले उफान मारते रहे। इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें