फोटो-5- जिला अस्पताल में कुपोषण वार्ड के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। रविवार से कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम के चार दिवसीय निरीक्षण के पूर्व डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर सफाई करने, खराब लाइटें बनवाने और कुपोषण वार्ड में बच्चों व उनकी माताओं को दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली।
शुक्रवार को डीएम के निरीक्षण में डॉ. ऋषि कुमार, डॉ. ऊषा गुप्ता अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तैनात चिकित्सक, स्टाफ के मोबाइल नंबर और नाम भी अंकित कराएं जाएं, जिससे मरीजों को असुविधा न हो।
रजिस्ट्रेशन की धनराशि बाक्स में कलेक्ट करें। उन्होंने कहा कि सर्जरी के लिए प्लान बनाएं। सिर्फ ओपीडी के लिए नहीं रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार शर्मा से कहा कि डॉक्टर बाहर की दवा न लिखें। उन्होंने दवा स्टोर में जाकर दवाओं को देखा। उन्होंने कहा कि जो दवाएं यहां उपलब्ध नहीं है तो उस पर्चे में लिखें कि एक-दो दिन बाद आकर लें।
डीएम ने कहा कि स्ट्रेचर की सफाई कराकर रखें। उन्होंने कहा कि हर कमरा में पर्दे आवश्यक रूप से लगाएं। किसी मरीज की बेडशीट गंदी नहीं रहनी चाहिए। टीवी हाल में लगी है वह हमेशा चालू रहे। कॉरिडोर में सफाई रहे। कहा चादर धोने वाले कार्य नहीं कर रहे है तो दूसरा टेंडर कराएं। सफाई कर्मी भी यूनिफॉर्म में रहें।
एक्सरे कक्ष बारे में जानकारी ली। मेन्यू के हिसाब से बच्चों को दूध, केला व दलिया आदि दिया जाए। उन्होंनने मरीजों के हाल जानें। समस्याओं के बारे में पूछा। सीएमएस से कहा कि अधिशासी अधिकारी कर्वी से बात कर डस्टबिन रखवाएं। खराब लाइट दुरुस्त कराएं।