फोटो-4- निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़ (चित्रकूट)। बुधवार को डीएम ने बरगढ़ में लगने वाले औद्योगिक संस्थानों का निरीक्षण किया। उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि भूमि अधिग्रहण होने के बाद बिजली की जरूरत होगी। इसके लिए अभी से आवेदन कर दें।
अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण केके वर्मा से कहा कि नियमानुसार कार्रवाई करें। नजदीकी फीडर से सप्लाई कराएं। कहा कि जल्द फैक्ट्रियां चालू करें। सभी कंपनियों से कहा कि अगर कोई इसमें और रुचि ले रहा हो तो बुलाया जाए। एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला से कहा कि कौशांबी में यूपीएसआईडीए का प्रोजेक्ट बना हुआ है। उसी के आधार पर कार्य कराएं।
इसके बाद डीएम ने प्लाट नंबर 4 कलचिहा का भी निरीक्षण किया। कहा कि सर्वे कराकर पैच बना लिया जाए। एसडीएम को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर जमीन, तालाबों को खाली कराएं। प्लाट नंबर 2 भी देखा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शशिकांत मणि, उपायुक्त जिला उद्योग एसके केसरवानी, आरएमयूपीएसआई टीए प्रदीप कुमार सत्यार्थी, एमवीएम मोटर्स प्रा.लि. के डायरेक्टर डा. पंकज गुप्ता, वरुण वेवरेज के जीएम रोबिन गर्ग आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।