फोटो- 11- राजापुर में जनपदीय खेलकूद रैली में विजेताओं को बधाई देकर हौसला बढाते सांसद आरके सिंह पटेल
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर। तुलसी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद आरके पटेल ने किया। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।
रैली में पहले दिन बालक सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ मेें चित्रकूट इंटर कॉलेज के रमाकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सरधुवा इंटर कॉलेज के चंद्रभान रहे। जनसेवा इंटर कॉलेज के पुष्पेंद्र को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 800 मीटर मेें चित्रकूट इंटर कॉलेज की रिंकी देवी ने पहला, बरगढ़ कॉलेज की पूनम ने दूसरा और मानिकपुर की साधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज की साधना प्रथम, बजरंग इंटर कालेज सपहा की रश्मि देवी द्वितीय व जनसेवा की ही शानू देवी तृतीय रहीं।
शुभारंभ पर सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले। मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कॉलेज के भवन जर्जर होने पर चिंता जताई। उन्होंने 10 लाख रुपये विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि खिलाड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, तुलसी इंटर कॉलेज के प्रधाचार्य सूर्यभान सिंह, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, अजीत सिंह, श्याम सुंदर मिश्र, सुभाष अग्रवाल, संतोष, जायसवाल, नत्थू पांडेय, अखिलेश पांडेय भी मौजूद रहे।