फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : दो दिन पूर्व ही धर्मनगरी पहुंचने लगे श्रद्धालु, भदई अमावस्या पर तीन दिल चलेगा मेला

विज्ञापन
फोटो-13 - धर्मनगरी में भदई अमावस्या के दो दिन पूर्व ही पहुंचने लगे श्रद्घालु । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भदई अमावस्या को लेकर धर्मनगरी में दो दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं को आगमन शुरू हो गया है। भरतकूप से लेकर सीतापुर तक पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे गंदगी व बदबू का सामना करना पड़ रहा है। सीतापुर के धर्मशाला, मठ मंदिरों में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संत महंतों का कहना है कि इस बार 26 व 27 अगस्त को भदई अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। वैसे यह मेला चित्रकूट में तीन दिन तक चलता है।
विज्ञापन

भदई अमावस्या पर ही चित्रकूट परिक्रमा मार्ग पर हादसा होने पर सात श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार यूपी-एमपी का जिला प्रशासन परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास कर रहा है लेकिन अभी भी अतिक्रमण से अमावस्या मेले में भीड़ नियंत्रण में दिक्कत होती है। दो साल कोरोना के बाद इस बार की अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना तय है।
दो दिन पूर्व से ही धर्मनगरी में श्रद्धालु आने लगे हैं। पचोखर बांदा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि वह गांव से बीस लोग पैदल चित्रकूट आते हैं। भरतकूप से सीतापुर मार्ग पर अंधेरा व गंदगी ही रहती है। इस बार मेला का आध्यात्मिक महत्व दो दिन रहेगा।
विज्ञापन

जानकी महल के महंत सीताशरण महराज व भागवत धाम के आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि इस बार 26 व 27 अगस्त भदई अमावस्या मनाई जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नदियों में गोताखोर व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। भीड़ वाले स्थानों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें