फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : श्रद्धालुओं ने जमाया डेरा, मंदाकिनी में लगाई डुबकी,आज और कल भदई अमावस्या पर जुटेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीन दिवसीय भदई अमावस्या मेला शुरू होने के पहले ही हजारों श्रद्धालुओं ने मठ मंदिरों में डेरा जमा लिया है। गुरुवार को मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदनाथ की परिक्रमा लगाई। कोरोना काल के बाद इस बार मेले में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। बारिश व मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा है। इस कारण गोताखोरों के साथ पुलिस टीम नदी में निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भदई अमावस्या के पर्व पर 26 से 28 अगस्त तक की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी स्थल तय कर दी है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने रामघाट, कामदनाथ व मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। पूरे मेला क्षेत्र में तीन सौ पुलिस के जवान लगाए गए हैं। कुछ इसी तरह मप्र प्रशासन ने कामदनाथ मंदिर द्वितीय मुखारबिंद और परिक्रमा मार्ग समेत भरतघाट व राघवघाट पर गुरुवार से ही पांच सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। यूपी एमपी क्षेत्र के मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
गुरुवार से ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया है। मंदाकिनी में हजारों भक्तों ने डुबकी लगाकर कामदनाथ की परिक्रमा की। मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है। ये अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को इस बार अमावस्या का नक्षत्र होने के कारण शुक्रवार से ही बेड़ीपुलिया से रामघाट तक का मार्ग वनवे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें