फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : परीक्षा ना कराने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-4- प्रदर्शन करते छात्र व अभाविप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पीएम मेमोरियल स्कूल खोही के परिसर मे संचालित अटल पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में सत्र 2021-2022 में 26 छात्रों ने डी-फॉर्मा में दाखिला लिया था। सभी की फीस जमा है, लेकिन इनकी परीक्षा नहीं कराई गई। इससे नाराज छात्रों ने इंस्टीट्यूट के सामने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने भी छात्रों की मांगे जायज बताकर प्रदर्शन किया और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पहुंचे एबीवीपी के जिला संयोजक रोहित पांडेय व जिला संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा ने आरोप लगाया कि डी-फॉर्मा में प्रवेश के दौरान इंस्टीट्यूट के संचालकों ने इसकी संबद्धता सुंदरपुर सहारनपुर (मेन ब्रांच) से बताई थी। इसके चलते सभी छात्रों ने फीस जमा की।
प्रथम वर्ष की परीक्षा कराई गई, लेकिन अभी तक उसकी मार्कशीट नहीं दी गई। इसी प्रकार गुमराह कर दूसरे साल में प्रवेश कराकर फीस जमा कराई, लेकिन अभी तक परीक्षा नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि छात्रों को न तो छात्रवृत्ति मिली और लैपटॉप भी नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें