फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास दिलाने की मांग, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
फोटो-6-आवास के लिए डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने आईं हरदौली गांव की महिलाएं । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। महिलाओं ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आवास नहीं मिला।
विज्ञापन

राजापुर तहसील क्षेत्र के हरदौली गांव की चुनकी, मनीषा, सुमन, सविता, उर्मिला, कविता, बउरी आदि ने कलक्ट्रेट में डीएम को दिए पत्र में बताया कि क्षतिग्रस्त कच्चे घर में गुजारा करती हैं। मजदूरी कर आजीविका चलाती हैं। कई बार प्रधान व सचिव को आवेदन देने के बावजूद योजना का लाभ नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अपात्रों को आवास दिया गया है। बताया कि हाल ही में हुई बारिश के चलते उनके घर और भी जर्जर हो गए हैं। किसी भी समय ढह सकते हैं। राजापुर एसडीएम को पत्र सौंपने पर आश्वासन मिला था कि लाभ दिलाया जाएगा, लेकिन अभी तक न तो सर्वे हुआ और न ही आवास योजना का लाभ मिला। मांग की है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें