फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्र की मौत, चचेरे भाई व अन्य की हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो-3-घटना के बाद गमगीन बैठे मृतक के परिजन।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। अर्जुनपुर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। वह एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके चचेरे भाई व एक अन्य का गंभीर हालत में प्रयागराज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास गुरुवार की देर शाम को सडक़ हादसा हुआ था। फतेहपुर जिले के भमइचा थरियांव निवासी ऋषि कुमार (20) पुत्र विजय कुमार चचेरे भाई अनुराग पांडेय (21) पुत्र अरुण कुमार दो दिन पूर्व बाइक से धर्मनगरी आए थे।
गुरुवार को घर वापस जाते समय अर्जुनपुर गांव के समीप सामने से आ रहे पहाड़ी थाना क्षेत्र के चौरा गांव के घनश्याम पुत्र हरिश्चंद्र की बाइक से टक्कर हो गई थी। इससे सभी घायल हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने ऋषि कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह घटना की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। घायल अनुराग व घनश्याम को गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वह एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। मां सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने दावा किया कि वह हेलमेट लगाए था लेकिन बाइक की टक्कर के बाद हेलमेट सड़क पर गिर गया था।

फोटो-2-ऋषि कुमार - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें