फोटो-4- गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सब्जी की ठेलिया लगाकर जीवन यापन करने वाले अधेड़ ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला के पीछे की बस्ती निवासी शिवदयाल ने बताया कि शनिवार की शाम को पिता छोटकू (50) ने घर में जहर खा लिया। उस समय पिता घर में अकेले थे। उस समय मैं टेंट हाउस में था। पत्नी खेत में चारा लेने गई थी। कुछ देर बाद घर लौटे तो पिता की हालत देख आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए।
सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। छोटकू की पत्नी मीरा देवी का 2020 में बीमारी से निधन हो चुका है।
सुधीर अग्रवाल