फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :दूषित जलापूर्ति, बीमारी फैलने की आशंका से आक्रोश, अफसर बोले, फिल्टर मशीन खराब थी, ठीक हो गई है

विज्ञापन
फोटो-2-शहर में आपूर्ति बाल्टी में रखा गंदा पानी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में बारिश के बीच दो दिन से दूषित जलापूर्ति हो रही है। बीमारी फैलने की आशंका से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दो दिन से गांधीगंज, नई बाजार, शंकर बाजार, कुबेरगंज, जगदीश गंज, पुरानी बाजार के कुछ इलाकों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। गल्ला व्यापार समिति के जिला सचिव गुलाब गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को भी गंदा पानी नलों से आया तो विभागीय कर्मचारियों से शिकायत की। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी शाम को गंदे पानी की ही आपूर्ति हुई। तीन साल पहले जल संस्थान ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर दावा किया था कि शहर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी लेकिन लगता है कि बिना फिल्टर पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

बल्दाऊगंज निवासी भाजपा नेता परमहंस त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के दिनों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे बीमारी फैल सकती है।
शंकरगंज निवासी कांग्रेस नेता भोला नामदेव ने कहा कि दो दिन से लगातार जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारियों से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस मिश्रा ने बताया कि बारिश अधिक होने से इंटेक वेल के पास पानी को स्वच्छ कर आपूर्ति करने वाली मशीन खराब हो गई थी। इस कारण कुछ समस्या हुई है। इसका समाधान देर शाम को करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें