फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : निर्माण का नक्शा जरूरी, लेकिन किसी को परेशान र करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण परिषद की बैठक मंगलवार को डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का नक्शा पास अवश्य होना जरूरी है, लेकिन किसी को परेशान बिल्कुल न किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में चित्रकूटधाम कर्वी महायोजना-2031 की स्वीकृति, सिटी डेवलपमेंट प्लान की अद्यतन स्थिति, विकास शुल्क की दरों में पुनरीक्षण, वित्तीय वर्ष का आय व्यय विवरण आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश में 14 नगरों में सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाना था। जिसमें चित्रकूट भी शामिल है। जिसका मास्टर प्लान बना लिया गया है। सहायक नियोजन झांसी एनके पुष्करणा ने महायोजना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम राजबहादुर, एक्सईएन लोनिवि प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, विद्युत एक्सईएन आरएस वर्मा, एएमओ भगत सिंह, ईओ रामअचल कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें