फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटोनंबर- 1- जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्घां - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में गोष्ठी की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के उन्नति के लिए बहुत कार्य किया। उनके कार्यकाल में देश के सभी वर्ग खुश थे। उनके कार्यकाल के समय ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे।
पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि उन्होंने देश की उन्नति के लिए जगह-जगह कारखाने लगवाए। घर घर बिजली पहुंचाने का कार्य किया। आज भाजपा सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

अवधेश करवरिया ने कहा कि इंदिरा गांधी के शासन काल में गांवों का विकास किया गया। यमुना शुक्ला, जिला सचिव कुलदीप द्विवेदी, राकेश वर्मा, शिव गुलाम, चुनवाद प्रसाद, धीर सिंह, मानवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें