चित्रकूट। दुकान पर सामान खरीदने गए पांच साल के बच्चे की करंट मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि खंभे में लगे सपोर्ट तार में करंट उतरने से हादसा हुआ।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर गांव में शनिवार की सुबह अमित प्रजापति का पांच वर्षीय बेटा कौशल करीब नौ बजे कुछ सामान खरीदने पड़ोस की दुकान पर गया था। दुकान के बगल में बिजली के खंभे में लगे सपोर्ट वायर को पकड़ लिया।
इसमें करंट था। करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कर अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।