फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने लिया टाइगर रिजर्व क्षेत्र का जायजा

विज्ञापन
फोटो- 10- टाइगर रिजर्व के लिए प्रस्तावित जंगल का निरीक्षण करते मुख्य वन संरक्षक केके सिंह व मौजूद ड? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व क्षेत्र के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। गुरुवार को मुख्य वन संरक्षक झांसी केके सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया कि 52 हजार 989 हेक्टयर क्षेत्र में टाइगर रिजर्व क्षेत्र को 50 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव सेंचुरी में टाइगर रिजर्व क्षेत्र बनाया जा रहा है। इसके कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्य वन संरक्षक झांसी ने डीएफओ आरके दीक्षित के साथ जंगलों का निरीक्षण किया। वन क्षेत्र में बाघ संरक्षण, चेकडैम, वाटर होल, वायरलेस सिस्टम सहित पर्यटकों के आने के लिए प्रमुख गेट किस स्थान पर बनाएं जाएं, इसके लिए स्थान का चयन करने लिए वन अधिकारियों से चर्चा की।
बहिलपुरवा क्षेत्र में बनाए जाने वाले रेस्क्यू सेंटर को मारकुुंडी वन परिक्षेत्र में बनाने के लिए विचार किया। बताया गया कि बहिलपुरवा क्षेत्र में पुराने पेड़ अधिक हैं। इससे यहां पर रेस्क्यू सेंटर बनाने से समस्या आएगी।
विज्ञापन

जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए पानी की सुविधा और उनकी सुरक्षा पर चर्चा की। डीएफओ के अलावा क्षेत्रीय वन अधिकारी नफीस खान, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिशंकर सिंह, वन दरोगा हुबलाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद, वन संरक्षक सत्यनरेश, पवन भी मौजूद रहे।
टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटक बाघ, तेंदुआ, सांभर, गुलदार समेत अन्य जानवरों देख सकेंगे। इसके साथ धार्मिक स्थानों को विकसित किया जाएगा। शबरी जलप्रपात, मरवरिया देवी मंदिर, धारकुंडी आश्रम, हनुमान धारा, सती अनुसइया आश्रम, रही अन्य क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें